फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का कांवड़ मेला शुरूः गंगाजल लेने पहुंचे कावड़िये

विज्ञापन
कासगंज सोरों में कांवड़ सजाते कांवड़िये - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी में सोमवार से महाशिवरात्रि का कांवड़ मेला शुरू हो गया है। मेले में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाई गई हैं। कांवड़ियों के पहुंचने से मेले में रौनक बढ़ने लगी है। दूर-दराज के क्षेत्रों से कांवड़िये पहुंचकर गंगाजल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू हुए कांवड़ मेले में मध्यप्रदेश गुना से कांवड़िये पहुंचना शुरू हो गए हैं। तीर्थनगरी के कासगंज गेट, चंदनचौक, हरि की पैड़ी, लहरा घाट पर दुकानदार अपनी दुकानों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दस दिन तक चलने वाले इस मेले में दुकानदारों को खासा मुनाफा होता है। अब तक पांच सौ से अधिक दुकानदार मेले में व्यापार करने के लिए पहुंच चुके हैं और उन्होंने अपनी दुकानें लगा ली हैं।

थोक के व्यापारी यहां रोजाना बाहर की मंडियों से ट्रांसपोर्ट से माल आ रहा है। लगातार की मेले में कांवड़ का सामान की बिक्री करने वाले दुकानों की संख्या बढ़ रही है। कांवड़िये कांवड़ सजा रहे हैं और गंगाजल भरकर ले जाया जा रहा है। कावंड में गंगाजली में महाशिवरात्रि को भोले बाबा का गंगाजल से अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद से आती है पीतल की गंगाजली, कोलकाता से बेंत
थोक के व्यापारी रोजाना ही कांवड़ बाजार के लिए माल मंगा रहे हैं। तीर्थनगरी में कांवड़ मेले के लिए पीतल की गंगाजली मुरादाबाद से आती है। वहीं कावड़ियों के लिए बेंत कोलकाता से आते हैं। इसके अतिरिक्त कांच के सामान बुलदंशहर से और खिलौने दिल्ली से मंगाए जाते हैं। बनारस से मोती की माला और मथुरा से लॉकेट, मूर्तियां और अंगूठी का सामान लाया जाता है।

अलीगढ और फर्रुखाबाद में कावड़ मेले को यहीं से जाता है सामान
तीर्थनगरी कावड़ मेला में स्थानीय दुकानदारों के अतिरिक्त कासगंज, बदायूं, एटा के व्यापारी भी पहुंचते हैं। जिससे मेले में सामान को बेचकर मुनाफा लिया जा सकें। इसके अतिरक्त यहां कावड़ के सामान की थोक बिक्री भी की जाती है। व्यापारी चेतन अग्रवाल का कहना है कि अलीगढ के रामघाट, फर्रुखाबाद के घटिया घाट, बदायूं के कछला घाट के भी दुकानदार तीर्थनगरी से कांवड़ मेले का सामान खरीदकर ले जाते हैं।

कासगंज सोरों में कांवड़ मेले से खरीदारी करते कांवड़िये- फोटो : KASGANJ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें