फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल की उम्र में बना कातिल: चाचाओं का किया खून, 50 हजार का इनामी कैसे हुआ ढेर; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Tue, 07 Apr 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू के एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से 2 मई तक साक्ष्य और जानकारी देने की अपील की है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में 27 फरवरी को हुए 50 हजार के इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय में लोगों से जानकारी या साक्ष्य देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

 

कल्लू पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग का सदस्य था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। एनकाउंटर में मारा गया शूटर पवन गाजियाबाद के लोनी स्थित सिरौली का रहने वाला था। उस पर आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज में रंगदारी मांगने के मामले में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उस पर हत्या के चार और रंगदारी के दो सहित 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

31 दिसंबर 2025 को गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी निवासी कारोबारी भाई संदीप भाटी और उनके भाई सचिन भाटी ने ताजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्हें रास्ते में बाइक सवारों ने पिस्टल लगाकर धमकाया था। 10 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए कहा था। इस मामले में ही एसटीएफ को उसकी तलाश थी। मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय के मुताबिक, प्रकरण में कोई भी व्यक्ति जानकारी रखता हो तो वो 2 मई तक उनके कार्यालय में आकर जानकारी दे सकता है।

 
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था बालिका का हत्यारोपी
आगरा में पवन उर्फ कल्लू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद बालिका के हत्यारोपी को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। उसे बमरौली कटारा क्षेत्र में घेरा गया था। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें