फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक धक गर्ल माधुरी बोलीं वाह ताज

Mon, 26 Dec 2016 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित ने रविवार को अपने परिवार के साथ ताज निहारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालीवुड अदाकारा धक..धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने रविवार को अपने परिवार के साथ ताज निहारा। तकरीबन सवा घंटे उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया। प्रशंसकों की भीड़ से पूरे समय परेशान दिखाई दीं। उन्होंने ताज को अद्भुत और दुनिया के सात अजूबों में सबसे खूबसूरत बताया।
विज्ञापन

ब्लैक जींस और जैकेट में माधुरी दोपहर 2:10 बजे शिल्पग्राम से गोल्फ कार्ट से ताजमहल पहुंची। उनके साथ पति डा. श्रीराम नैने, दोनों बच्चों, कुछ विदेशी मेहमान भी थे। उन्होंने परिवार के साथ ताजमहल पर फोटोग्राफी करवाई। गाइड ने उन्हें ताज के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ की वजह से वह काफी परेशान दिखाई दीं। ताज में पूरे समय सुरक्षाकर्मी और पर्यटन पुलिस की सख्ती के बाद भी प्रशंसक उनके साथ फोटो खिंचाने और हाथ मिलाने की कोशिशें करते रहे। दोपहर साढ़े तीन बजे ताज से बाहर निकलीं। ताज के गेट पर उन्होंने पति के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को ट्विटर एकाउंट पर धन्यवाद दिया और उनके साथ खिंचाई फोटो भी शेयर कीं।

रीयलटी शो देते हैं सीखने का मौका
बातचीत में माधुरी दीक्षित ने कहा कि रीयलटी शो में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने खुद कई शो में जज की भूमिका निभाई है। इनसे न्यू कमर्स को काफी कुछ सीखने को मिलता है। ताज की खूबसूरती को उन्होंने बेमिसाल बताया। कहा कि वास्तव में ताज दुनिया के सात अजूबों में सबसे खूबसूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें