फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हैदराबाद में आगरा के माधव ने जीता स्वर्ण

Sun, 17 May 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तरणताल में स्वीमिंग करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ी माधव गौतम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई राज्यों के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी फाइट एवं पूमसे स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम सत्र में आगरा के माधव गौतम ने उत्तर प्रदेश की ओर से सब जूनियर बालक अंडर-29 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, संतोष कुमार सिंह, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा आदि ने बधाई दी है।

तरणताल में स्वीमिंग करते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें