फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति इस हद तक गिर गया: पत्नी को शराब पिलाई, नशा चढ़ते ही दोस्त को सौंपा; फिर जो हुआ जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

Fri, 23 Feb 2024 03:46 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 शराब पिलाने के पीछे पति का इरादा इतना घिनौना होगा उसने कभी सोचा भी नहीं था। थाने पहुंची पत्नी ने आपबीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में पति ने पहले जबरदस्ती पत्नी को शराब पिलाई। नशा होने पर दोस्त को सौंप दिया। मगर, इस दौरान महिला को होश आ गया। शोर मचाने पर दोस्त फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

पीड़िता ने किया था प्रेम विवाह
रावली क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय महिला ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार करती थी। एक साल पहले परिजन के खिलाफ जाकर उसी युवक से प्रेम विवाह कर लिया। इस बात से नाराज होकर महिला के पिता ने उनसे संबंध खत्म कर लिए थे। तब वह ससुराल में ही रह रही है।

ये भी पढ़ें -  आगरा: खुले में शराब पीने वालों के लिए पुलिस ने अपनाया ये नया तरीका...ओपन बार बनाने से पहले एक बार सोच लें

 

पति घर पर दोस्त के साथ पी रहा था शराब
18 फरवरी की शाम को पति अपने दोस्त सुंदर के साथ घर पर आया। पति के हाथ में शराब की बोतल थी। अंदर आने के बाद दोनों घर में बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान पति ने जबरदस्ती उसे भी शराब पिला दी। इससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। पति का दोस्त सुंदर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने शोर मचाया तो सुंदर वहां से भाग गया। पति को आवाज लगाई, पता चला कि पति पहले ही दोस्त को घर पर छोड़कर कहीं चला गया था।

 
विज्ञापन

रोते हुए मायके पहुंची पीड़िता
वह रोते हुए मायके पहुंची और माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला के पिता का आरोप है कि बेटी का पति पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। इससे पहले बेटी को छत से नीचे फेंक दिया था, तब उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। रकाबगंज थाना प्रभारी शैली राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें