फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर किया गौरवान्वित

Sun, 02 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 22 खिलाड़ियों का स्वागत करतीं भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत। स्रोत स्वयं - फोटो : जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्री। संवाद।
विज्ञापन
मैनपुरी। नेशनल टारगेट बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालिका टीम से खेलते हुए जिले की तीन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन का कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। जिले की तीनों होनहार खिलाड़ियों का शहर के भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने छोटी से उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। जिलाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। कोच अंजुमन सिंह चौहान और विनय तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। टीम में जिले की सालवी मिश्रा, कनिष्का और श्रायांशी शामिल थीं। वहीं, सब जूनियर बालक टीम में कृष्ण यादव, हर्षित चौहान, अद्विक प्रताप, अभिराज और लक्ष्य शाक्य ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन जीता। इस दौरान अभिषेक भदौरिया, विमल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें