फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष से सिपाही ने की अभद्रता

विज्ञापन
11एमएनपी-02-जिला जज के चेंबर से लौटते दीवानी के वकील - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी गेेट पर बुधवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष का सिपाही से कार रोकने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सिपाही ने पूर्व अध्यक्ष के साथ अभद्रता कर दी। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव कार से बुधवार सुबह दीवानी पहुंचे। दीवानी के मुख्य द्वार पर तैनात सिपाही ने उनकी कार को रोक दिया। इस पर उनका सिपाही से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर सिपाही ने उनके साथ अभद्रता कर दी। इस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।
शोरशराबे की आवाज सुनकर मुख्य द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी और वकील मौके पर एकत्रित हो गए और दोनों को शांत कराया। घटना की जानकारी पर वकील आक्रोशित हो उठे। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

.इधर, सिपाही के साथ मारपीट की जानकारी होते ही सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने अतिरिक्त पुलिस बल को भी दीवानी पर बुला लिया। सीओ ने दोनों पक्षों की बात सुनी। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ----
विज्ञापन

वर्जन-
वकील और सिपाही के बीच विवाद की सूचना पर दीवानी गया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
अभय नरायन राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें