फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: तिरंगा बाइक रैली में जोश और जुनून के साथ दिखा देशप्रेम का संगम, स्वागत को उमड़ पड़ा आगरा

Thu, 14 Aug 2025 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन हुआ।  इस रैली के स्वागत के लिए आगरा उमड़ पड़ा। सुबह 8 बजे  एकलव्य स्टेडियम से वाहन रैली शुरू हुई, जो अशोक कॉसमॉस मॉल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
वाहन रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की शृंखला में वाहन रैली 14 अगस्त को निकाली गई। इस रैली में लोग वाहन चलाकर 15 अगस्त की सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में रुकने का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन


वाहन रैली सुबह 8 बजे एकलव्य स्टेडियम से शुरू हुई, जो एमजी रोड होते हुए संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि रिंकेश अग्रवाल रहे, जिन्होंने झंड़ी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। एमजी रोड पर वाहनों का कारवां गुजरा, तो स्वागत में लोग उमड़ पड़े। भारत मां के जयकारे और वंदे मातरम की गूंज सुनाई देती रही। 



ये वाहन रैली अशोक कॉसमॉस मॉल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें