फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 14 Aug 2025 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो33मृतक युवक धर्मवीर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में एटा मार्ग पर गांव चांदपुर के पास ट्रक ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव वजीरपुर निवासी धर्मवीर (25) पुत्र मनोज कुमार मंगलवार की शाम अपनी पत्नी शिवानी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने साढ़ू के घर गांव नर्रई अमांपुर जा रहे थे। एटा मार्ग पर गांव चांदपुर के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में धर्मवीर गंभीर घायल हो गया और उसकी पत्नी के मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सिढ़पुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने दोनों को एटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से धर्मवीर को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि धर्मवीर की शादी एक साल पहले शिवानी के साथ हुई थी। वह कृषि कार्य कर परिवार के पालन पोषण में मदद करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी शिवानी, मां सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें