फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड के लिए ठहर गए मथुरावासियों के कदम

Fri, 16 Aug 2019 05:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस पर धर्म और आस्था की नगरी मथुरा में गुरुवार की सुबह ठीक 10 बजे लोगों के कदम जहां के तहां ठहर गए। वाहन पर चल रहे लोगों ने वाहनों को रोक दिया तो पैदल चल रहे लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित करते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर गूंज रहे राष्ट्रगीत को अपना स्वर देने के बाद आगे की राह पकड़ी।
विज्ञापन


15 अगस्त को शहर में स्वाधीनता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन को अमर उजाला की अभिनव पहल मां तुझे प्रणाम ने खास बनाया। इसके लिए शहर के सभी चौराहों को तिरंगे की रंग में सजाया गया था। घड़ी में जैसे ही ठीक 10 बजे, राष्ट्रगान के स्वर गूंजने लगे। राष्ट्रगान के सम्मान में लोगों के कदम रुक गए।

इस दौरान डीगगेट पर एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह, अभाविप के प्रांत प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, युगांधर के संयोजक राकेश शर्मा, वीरपाल भरंगर, महेश पाठक, कन्हैया अग्रवाल की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मसानी चौराहा पर अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजयकांत गर्ग, धीरज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अंकित बंसल, सोनल मित्तल, अंजना अग्रवाल, सुरेश चौधरी, हेमंत अग्रवाल, राजू रद्दी, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

देश भक्ति गीतों से गूंजे चौराहे

15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पर शहर के प्रमुख चौराहे राष्ट्रभक्ति के गीतों से गूंजते रहे। प्रात: सात बजे से शुरू हुआ गायन दोपहर 12 बजे तक यूं ही चलता रहा। यहां से गुजरने वाले भी देश भक्ति के रंग में रंगते नजर आए।

ये बने सहयोगी

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में अमर उजाला के सहयोगी के रूप में केडी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल, श्रीग्रुप, उमा मोटर्स, एवी फैमिली, वियर शोरूम, एलिट न्यू जनरेशन स्कूल, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, बीएसए इंजीनियरिंग कालेज, बाबा कढेरा सिंह स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल, कृष्णा वैली, केवी क्लार्क शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें