समूह नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जन-जन का अभियान बन चुके मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित किए जा रहे डांस आगरा डांस के ऑडिशन गुरुवार को शुरू हुए। पहले दिन 70 प्रतिभागी आए। इन्होंने देशभक्ति गीतों पर नृत्य के हुनर का प्रदर्शन किया।
होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में लिए गए ऑडिशन में सोलो में सीनियर वर्ग से 35, जूनियर से 30 और समूह नृत्य के पांच ग्रुप पहुंचे। मेरा रंग दे बसंती चोला... मां तुझे सलाम, ये देश है वीर जवानों का.. जैसे गानों पर नृत्य की एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी गई।
ऑडिशन अब शनिवार को दोपहर तीन बजे होली पब्लिक स्कूल में ही आयोजित किया जाएगा। इसकी थीम देशभक्ति, सामाजिक सरोकार या लोकनृत्य हो सकते हैं। निर्णायक मंडल में कोरियोग्राफर टोनी फास्टर और रोशनी गिडवानी शामिल रहे। ऑडिशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 83 92 95 3558 पर संपर्क कर सकते हैं।