फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा में किया बदलाव, एमए अर्थशास्त्र की परीक्षा की नई तारीख

Wed, 30 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एमए अर्थशास्त्र के सातवें प्रश्नपत्र की परीक्षा अब छह अक्तूबर को
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा-2020 के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया है। एमए अर्थशास्त्र अंतिम के सातवें प्रश्नपत्र और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीडीबीएम) द्वितीय सेमेस्टर (205 रिसर्च मेथोडोलॉजी) की परीक्षा अब छह अक्तूबर को होगी। इन दोनों प्रश्नपत्र की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम में 30 सितंबर को होनी थीं। 
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार की ओर से मंगलवार को संबंधित विषयों की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि 30 सितंबर को यूजीसी नेट की परीक्षा है। कुछ छात्रों ने प्रार्थनापत्र दिया था कि उन्हें यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होना है। छात्र हित में परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 

परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि विश्वविद्यालय का परीक्षा कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए ही बनाया गया था। यूजीसी नेट की परीक्षा की तिथियों में भी परिवर्तन हुए हैं। इससे दिक्कत आ रही है। पहले भी एक छात्रा के प्रार्थनापत्र पर परीक्षा का कार्यक्रम बदला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें