फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तैयारियां हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल बृहस्पतिवार से खुलेंगे। बुधवार को स्कूलों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई गईं। खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी स्कूलों में पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। जिले में परिषदीय स्कूल 1263 हैं। इन स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की संख्या 1.92 लाख है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 20 मई से ग्रीष्म अवकाश हुआ था। अवकाश का बुधवार को अंतिम दिन रहा। बृहस्पतिवार से स्कूल खुल जाएंगे। 27 दिन तक के अवकाश के चलते विद्यालयों में काफी गंदगी आदि जमा हो गई। बुधवार को स्कूलों की सफाई कराई गई। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। निर्देशों के चलते विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक भी अपने-अपने स्कूल पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी स्कूलों में पहुंच कर निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
अभी तक नहीं आई पाठ्य पुस्तकें
परिषदीय स्कूल भले ही बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे, लेकिन अभी तक पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता नहीं हो सकी है। बच्चे बिना पुस्तकों के ही अपने विद्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खोलने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभी स्कूलों की सफाई कराई गई है। इससे बच्चों को दिक्कत न हो। - राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें