फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को जिले में तीन पशुओं में मिला वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन और पशुओं में मिला लंपी वायरस
विज्ञापन

- चिकित्सकों की टीम अपने-अपने क्षेत्रों में कर रही निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को तीन और पशुओं में लंपी वायरस मिला। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची जांच के साथ ही पशुपालकों को बचाव का उपाय बताए।
विज्ञापन

जिले में लंपी वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद ही पशु चिकित्सा विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी थी। पशुहॉट एवं मेला पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी। बाहर की मंडियों से पशुओं को लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को सीडीओ के निर्देश पर भैंसाखर गांव में पशुओं की सैंपलिंग कराई है। ताकि लंपी वायरस से बचाव किया जा सके। शनिवार को जसराना ब्लॉक के फरीदा में विकास की गाय, शिकोहाबाद के मोहब्बतपुर अहीर में बलवीर सिंह की गाय और अरांव ब्लॉक के फजलनगर माड़ई में वीरपाल सिंह की गाय में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। इनको तत्काल अलग कर दिया है। जिले की सभी 27 चिकित्सकों की टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन निगरानी और सत्यापन के लिए लगाया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि बीमार हुए पशुओं की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें