ज्योतिषाचार्य के अनुसार होली पर राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल अगर किया जाए तो नवग्रहों की कृपा प्राप्त होगी है और जीवन सकारात्मक रंग में रंग जाता है।
होली के पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। रंगों का पर्व होली फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। वैसे तो होली का हर रंग शुभ होता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार यदि राशि के अनुसार रंगों का प्रयाग किया जाए, तो बेहद शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
धार्मिक मान्यता के अनुसार हर राशि के लिए एक अलग शुभ रंग होता है, जिसका इस्तेमाल करने पर उन राशि के लोगों को लाभ होता है। आइये जानते हैं कि ग्रहों के अनुसार किस राशि के लोगों को कौन सा रंग लगाना चाहिए?