फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लं तक फैला है नकली खाद के कारोबार नेटवर्क

सार

चार दिन पूर्व अमांपुर रोड से नकली खाद पकड़े जाने के बाद जिले में नकली खाद के काले कारोबार का खुलासा हुआ।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।अमांपुर रोड पर एक निजी गोदाम में नकली खाद बनाई जा रही थी।पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। चार दिन पूर्व अमांपुर रोड से नकली खाद पकड़े जाने के बाद जिले में नकली खाद के काले कारोबार का खुलासा हुआ। पुलिस की जांच पड़ताल में नकली खाद का कारोबार संभल तक फैले होने की जानकारी हुई है। पुलिस नकली खाद के पूरे करोबार के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इस मामले में दबिश के दौरान एक आरोपी घर से कूद भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अमांपुर रोड पर एक निजी गोदाम में नकली खाद बनाई जा रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए 119 बोरी नकली डीएपी खाद और 50 बोरी एमओपी खाद बरामद की गई। मौके से पेकिंग मशीन और खाद के खाली बोरे भी मिले। सभी को पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में एक आरोपी हरवीर सिंह के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने नकली खाद बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू किया। जिसमें इस नकली खाद की सप्लाई जनपद में मामों, गढ़ी, सहावर, ढोलना, छिछौरा के अतिरिक्त संभल जनपद के पवासा तक पहुंचाई जाने के सुराग मिले हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है। जांच में नकली खाद के खेल में जगदीश निवासी सोरों का नाम भी प्रकाश में आया। जिसके घर पर पुलिस दबिश देने पहुंची तो वह घर से दीवार फांद कर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें