फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी लखनऊ इंटरसिटी, जनरल कोच के लिए भी करानी होगी बुकिंग

Sat, 26 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन

लखनऊ से आगरा वाया कानपुर सेंट्रल होकर चलने वाली आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक अक्तूबर से अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। इन ट्रेनों में जनरल कोच के लिए भी बुकिंग करानी होगी। 15 रुपये आरक्षण शुल्क अतिरिक्त देना होगा।

विज्ञापन


आगरा-लखनऊ स्पेशल डेली एक्सप्रेस 


ट्रेन नंबर 02180 आगरा फोर्ट स्टेशन से सुबह 5:45 बजे छूटेगी। कानपुर सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी और 10:15 बजे रवाना होगी। दोपहर 11:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02179 लखनऊ से शाम 3:55 बजे छूटेगी। 

शाम 5:25 बजे कानपुर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। रात 9:55 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। यह ट्रेन उन्नाव, पनकी धाम, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, यमुना ब्रिज स्टेशन पर रुकेगी। 
विज्ञापन


ऑनलाइन, काउंटर पर होगी बुकिंग

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन नंबर डालकर किराया और 15 रुपये आरक्षण शुल्क जमा करके सीट बुक कराई जा सकेगी।रिजर्वेशन काउंटर पर भी जनरल कोच की सीट बुक कराई जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें