फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी व्यवस्थाओं पर बना दिया परीक्षा केंद्र, नोटिस जारी

विज्ञापन
22एमएनपी-12-परीक्षा केंद्र पर छात्रों की जांच करते शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने अधूरी व्यवस्थाओं के बीच एक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बना दिया। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक को जब अधूरी व्यवस्थाएं मिलीं तो उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन

नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान मलिखान सिंह महाराज सिंह इंटर कॉलेज द्रोपानगर बोझा का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यहां परीक्षा कक्षों में उचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं मिली। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष में दो की जगह एक ही कैमरा लगा पाया गया। वहीं रोशनदान में खिड़की नहीं थी जिससे बारिश के दौरान पानी अंदर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि देर रात तक सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं अन्यथा उनके खिलाफ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने अपने पत्र में यह भी कहा कि पूर्व में उन्हें अधूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए थे जिनका उनके द्वारा पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

केंद्र पर मिले अधूरे मानक
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो सीसीटीवी होने चाहिए, लेकिन मलिखान सिंह महाराज सिंह इंटर कॉलेज द्रोपानगर बोझा में मात्र एक ही सीसीटीवी कैमरा पाया गया।
परीक्षा कक्ष के खिड़की व रोशनदान पर बंद होने चाहिए। जबकि इस केंद्र के रोशनदान और खिड़की खुली हुई मिलीं।
परीक्षा कक्ष में उचित प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा में दिक्कत न हो। संबंधित परीक्षा केंद्र पर उचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी।
परीक्षा के मानक पूरे करने के लिए पूर्व में अधिकारियों ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए थे, लेकिन प्रधानाचार्य ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इस कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें