फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: मोहनपुरा में रसोई गैस रिफिलिंग का खेल पकड़ा, 12 सिलिंडर जब्त; एजेंसी का ट्रॉली मैन गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के मोहनपुरा में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों से गैस रिफिलिंग करते एक गैस एजेंसी के ट्रॉली मैन को पकड़ा गया और मौके से 12 सिलिंडर व रिफिलिंग उपकरण बरामद हुए। जांच में कुछ सिलिंडरों का वजन तय मात्रा से कम मिला, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मोहनपुरा में एक घर में गैस एजेंसी का ट्रॉली मैन एलपीजी सिलिंडर से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा गया। वह सिलिंडर पर लिखे वजन को पेंट कर मिटा भी देता था। रकाबगंज थाने की पुलिस और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने 12 घरेलू सिलिंडर और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि 18 अगस्त की शाम को टीम ने मोहनपुरा में छापा मारा। आरोप है कि वहां गांव लहरा, शमसाबाद निवासी रमाकांत घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफिलिंग कर रहा था। वह बालूगंज स्थित भारत गैस एजेंसी का ट्रॉली मैन है। मौके पर 12 सिलिंडर मिले, जिनमें 11 इंडेन और 1 एचपी कंपनी का था।

आरोपी के मुताबिक, वह 5 घरेलू सिलिंडर व पर्ची लेकर सप्लाई देने निकला था। मगर मोहनपुरा में अपनी बुआ के घर पर 7 सिलिंडर में रिफिलिंग के लिए आ गया। दो सिलिंडर से गैस निकालने पर ही पुलिस पहुंच गई। मौके पर गैस के वजन को मिटाने के लिए पेंट की 8 छोटी शीशी भी मिलीं। वह बाइक से सिलिंडर की सप्लाई करता है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि सात सिलिंडर के संबंध में आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सका। सिलिंडरों का वजन 1 से लेकर 11.6 किलोग्राम तक कम मिला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें