फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: शादी वाले घरों के लिए नया अपडेट, दावत का मेन्यू और मेहमानों की बताएं संख्या; फिर मिलेंगे इतने सिलिंडर

Fri, 10 Apr 2026 12:04 AM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच शादी वाले घर परेशान थे। इन परिवारों की चिंता दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत मेहमानों की संख्या और दावत का मेन्यू बताने पर अस्थायी कनेक्शन दिया जाएगा। शादी के लिए मिलने वाले सिलिंडर की संख्या भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग यानी शादी का सीजन शुरू हो गया है। 19, 21 और 22 अप्रैल को 500 से अधिक घरों में शहनाई बजेंगी। ऐसे में शादी वाले घरों में दावत की तैयारियों में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत नहीं होगी। मेहमानों की संख्या और दावत का मेन्यू बताने के साथ शादी का कार्ड दिखाने पर अस्थायी कनेक्शन देकर अधिकतम 10 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


रसोई गैस की बुकिंग में बढ़ती समयावधि को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को निर्देशित किया है कि आवेदनों के आधार पर प्राथमिकता से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। डीएसओ आनंद कुमार ने बताया कि अब तक 200 से अधिक परिवारों ने आवेदन किया है। खपत के आकलन के आधार पर एक परिवार को अधिकतम 10 व्यावसायिक सिलिंडर (19 किलो गैस) दिलाए जाएंगे।
 

ऐसे मिलेगा कनेक्शन
शादी के लिए अस्थायी कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। आवेदक को शादी का कार्ड और प्रार्थनापत्र लेकर जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन करना होगा। प्रत्येक सिलिंडर के लिए 2400 रुपये जमानत राशि और 2155 रुपये गैस की कीमत के रूप में जमा करने होंगे। आवेदन के साथ मेहमानों की अनुमानित संख्या और खाने का मेन्यू साझा करना अनिवार्य होगा।

व्यावसायिक सिलिंडर की स्थिति
क्षमता स्थिति स्टॉक की संख्या
19 किग्रा (व्यावसायिक) भरा हुआ 10,014
47.5 किग्रा (व्यावसायिक) भरा हुआ 1,048
कुल उपलब्ध व्यावसायिक स्टॉक -- 11,062

 
विज्ञापन

घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल
जिले के 89 डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 25,732 घरेलू सिलिंडरों का स्टॉक है, जबकि प्रतिदिन की औसत बुकिंग 20,000 के करीब है। वहीं, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक भी अपनी दैनिक बिक्री से तीन गुना अधिक बना हुआ है।

ये भी पढ़ें-UP: नाबालिग साली का अपहरण करने वाले जीजा की बढ़ी मुश्किल, गैर जमानती वारंट जारी; कोर्ट ने दिए आदेश

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें