फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Shortage Crisis: डीएसी नंबर मिला, फिर भी नहीं मिला गैस सिलिंडर; गोदाम पर भी लटका ताला

Fri, 13 Mar 2026 10:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एलपीजी की किल्लत के बीच डीएसी नंबर मिलने के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गोदाम समय पर न खुलने से उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
गोदाम पर भी लटका ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से एलपीजी की किल्लत शहर में दिखाई दे रही है। लोगों को सिलिंडर बुक कराने में ही मशक्कत करती पड़ रही है। इसके बाद तीन से चार दिन में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नंबर मिल रहा है। गैस एजेंसियों के गोदामों के समय से ताले नहीं खुल रहे हैं। लोग सिलिंडर लिए इंतजार में घंटों खड़े होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आगरा गैस कंपनी के इंडेन गैस एलपीजी गोदाम पर सुबह से सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दर्जनों की संख्या में लोग बुकिंग के बाद पास बुक लेकर स्टाफ का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे तक एजेंसी का कोई कर्मचारी गोदाम पर नहीं पहुंचा। वह गोदाम पर लिखे नंबर और सदर स्थित एजेंसी के कार्यालय में संपर्क करने में लगे थे। उन्हें गैस मिलने और स्टाफ के जल्द गोदाम पर पहुंचने का आश्वासन मिलता। कुछ लोग इंतजार कर वापस लौट गए।

नगला पदी निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि घर में तीन दिन से गैस नहीं है। भाई के सिलिंडर से खाना पक रहा है। 8 मार्च को सिलिंडर बुक हुआ। कहा गया डीएसी नंबर मिलने के तुरंत बाद सिलिंडर दे दिया जाएगा। अब 11 मार्च की रात डीएसी नंबर मिला है लेकिन गोदाम पर इंतजार करते सुबह से 12 बज गए। गोदाम बंद है। एजेंसी वाले फोन पर कह देते हैं स्टाफ आ रहा है।
विज्ञापन


दयालबाग निवासी चंद्रेश का कहना है कि 5 दिन से सिलिंडर के लिए गोदाम और एजेंसी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। 6 मार्च को बुक किया था। उसके बाद 11 मार्च को डीएसी नंबर का संदेश आया है। सुबह गोदाम पर आए तो वह खुला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें