गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम और सुविधा के कारण आगरा में इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ रही है। छात्र, नौकरीपेशा और छोटे परिवार तेजी से इसे अपनाने लगे हैं, जिससे बाजार में बिक्री में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बढ़ती गैस कीमतों और बदलती जीवनशैली के बीच शहर में इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ रही है। छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे परिवार इसे रसोई का सुविधाजनक विकल्प मान रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली उपकरण बाजार के व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां इंडक्शन चूल्हे सीमित संख्या में बिकते थे, वहीं अब ग्राहक रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी इन्हें खरीद रहे हैं।
दुकानदार अखिल गुप्ता का कहना है कि गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम और कम समय में खाना बनाने की सुविधा के कारण लोग इंडक्शन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बाजार में 1500 से 2200 रुपये तक के विभिन्न कंपनियों के इंडक्शन चूल्हे उपलब्ध हैं, जिनमें कई आधुनिक फीचर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं आगरा इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के अनुसार इलेक्ट्रिक कंपनियों ने हाल ही में रसोई से संबंधित कई आइटमों पर 10 से 15 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ाई हैं। इसके बावजूद इंडक्शन चूल्हों की मांग में कमी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी के आसार हैं।