फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price Reduce: व्यावसायिक सिलेंडर के घटे दाम, जानें आगरा में अब कितने रुपये का मिलेगा

Thu, 01 Sep 2022 10:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये घटाए गए है। हालांकि इससे पहले इस सिलेंडर पर दो सौ रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई थी, जिसके बाद व्यापारियों ने रेस्टोरेंट और दुकानों पर खाद्य सामानों के रेट भी बढ़ा दिए थे। अब व्यापारी कुछ और राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में फिर से गिरावट हुई है। 91.50 रुपये दाम घटने के बाद अब 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1934.50 रुपये हो गई है। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यह उपभोक्ताओं को 1065.50 रुपये में ही मिलेगा। ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी विपुल पुरोहित ने बताया कि व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में तीन माह में 327.50 रुपये की कमी आ चुकी है। एक जून 2022 को व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 2262 रुपये थी। अब 1934.50 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। 

बता दें एक जून 2022 को व्यावसायिक सिलिंडर पर 135 रुपये कम हुए थे। तब इसकी कीमत 2262 रुपये हो गई थी। इससे पहले अप्रैल में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 254 रुपये बढ़ी थी, जिससे यह सिलिंडर 2397 रुपये का हो गया था। अब कीमत घटने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें