गोवर्धन में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन ऊपर से आदेश है कि केवल बुकिंग वाले ग्राहकों को ही सिलेंडर दिए जाएं। कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी, इसलिए अब एजेंसियां ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग दर्ज कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
सोरन गैस एजेंसी गोवर्धन के संचालक विवेक कुंतल ने बताया की पिछले कुछ दिनों से सर्वर की समस्या के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। आने वाले दो-चार दिनों में यह समस्या दूर हो जाएगी। तब तक ग्राहकों की सुविधा के लिए हमने ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब लोगों को सिलिंडर मिलने में परेशानी नहीं होगी।