देवी रोड पर गैस रिफलिंग की जांच करते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के देवी रोड पर शुक्रवार की सुबह एसडीएम ने छापामार कार्रवाई की। चुंगी के पास स्थित एक दुकान में अवैध गैस रिफलिंग का खेल चल रहा था। दुकान में मौजूद दो लोग भाग गए। पांच सिलिंडर व उपकरण बरामद हुए। दो कार भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। शहर में अवैध गैस रिफलिंग किए जाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। इसके खात्मे को लेकर एसडीएम ने अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार की शाम दीवानी रोड पर की गई एक कार्रवाई के दौरान तीन घरों से 40 से अधिक सिलिंडर व उपकरण बरामद किए थे।
शुक्रवार की सुबह एसडीएम रजनीकांत ने एक सूचना पर देवी रोड चुंगी के पास स्थित एक दुकान में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देख दुकान में मौजूद दो लोग भाग गए। मौके पर अवैध गैस रिफलिंग को रखे गए पांच सिलिंडर व उपकरण बरामद हुए। मौके से बरामद दो कार भी एसडीएम ने कोतवाली भेजीं। दोनों का चालान कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि अवैध गैस रिफलिंग किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।