फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी गलती ने पकड़वा दिया: मुरादाबाद से भागे प्रेमी युगल ताजमहल पर गहनों से भरा बैग भूले, उसे से खुल गया राज

Thu, 12 May 2022 11:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एएसआई के कर्मचारियों ने युवक से घरवालों से मोबाइल पर बात कराने को कहा। जैसे ही अनस ने अपने घरवालों को कॉल किया वैसे ही एएसआई कर्मी ने मोबाइल उससे ले लिया। दूसरी ओर से आवाज आई कि वह सब इंस्पेक्टर जयदेव मुरादाबाद से बोल रहे हैं। दरअसल अनस का मोबाइल सर्विलांस पर लगा था। उन्होंने बताया कि यह लड़का, लड़की को लेकर भागा है।
विज्ञापन
अनस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से भागे प्रेमी युगल को ताजमहल पर बैग छोड़ देने की भूल भारी पड़ गई। बैग में सोने के आभूषण मिलने पर एएसआई कर्मियों ने बैग देने से पहले उनके बारे में तस्दीक की तो मुरादाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घर से भागे हुए हैं, उनकी रिपोर्ट दर्ज है। लिहाजा दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दें, वह आगरा से कस्टडी में ले लेंगे। 

विज्ञापन


वाकया बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे का है। पूर्वी गेट पर एक लावारिस बैग मिलने पर उसे सीसीटीवी कैमरों के सामने खोला गया। उसमें 50 ग्राम सोने के आभूषण निकले। इस पर एएसआई की टीम ने ताजमहल में उद्घोषणा करवाई कि जिसका बैग रह गया है वह उसे ले जाए। कुछ ही देर में मुरादाबाद के मुगलपुरा, द्वितीय लाल स्कूल निवासी अनस अली (19) अपने साथ एक युवती को लेकर आया। युवती ने बताया कि वह बैग जल्दबाजी में छोड़ गई थी, इसमें उसके आभूषण हैं। दोनों से पहचान के दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो उनके पास आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र नहीं था। 

शक होने पर एएसआई के कर्मचारियों ने युवक से घरवालों से मोबाइल पर बात कराने को कहा। जैसे ही अनस ने अपने घरवालों को कॉल किया वैसे ही एएसआई कर्मी ने मोबाइल उससे ले लिया। दूसरी ओर से आवाज आई कि वह सब इंस्पेक्टर जयदेव मुरादाबाद से बोल रहे हैं। दरअसल अनस का मोबाइल सर्विलांस पर लगा था। उन्होंने बताया कि यह लड़का, लड़की को लेकर भागा है। थाने में एफआईआर दर्ज है। इस लड़की की शादी तीन चार माह पहले ही दूसरे लड़के के साथ हुई थी। आप इन्हें रोक लीजिए, हम लोग आगरा आकर कस्टडी में ले लेंगे। इसके बाद प्रेमी युगल को सीओ ताज सुरक्षा के माध्यम से थाना ताजगंज भेजा गया। प्रेमी युगल को थाना ताजगंज ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें