तीन साल तक प्रेम संबंध के बाद जब प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया तो युवक ने बौखला कर उसे गोली मार दी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली थी।
एएसपी के अनुसार सैफई में उपचार करा रही पीड़िता ने बताया है कि प्रेमी ने उसे यह कहकर बुलाया था कि बस यह आखिरी मुलाकात होगी। उसे अंदाजा नहीं था कि वह उसे गोली मार देगा।
जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी बहन के घर आई हुई थी। 17 जून को उसे गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।