फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरस भरे 81 चांदी के कलशों से हुआ श्रीरंगनाथ-गोदा देवी का अभिषेक

Fri, 28 Jun 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
रंगनाथ भगवान का आमरस से अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में दक्षिण भारतीय शैली के प्राचीन भगवान रंगनाथ मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक पर अनुयायियों ने भगवान रंगनाथ व गोदा देवी का जड़ी बूटियों से निर्मित आम के रस से अभिषेक किया। इसके लिए आम से विशेष आम रस तैयार किया गया था।
विज्ञापन


81 चांदी के कलशों से एक साथ हो रहे ठाकुर जी के इस नयनाभिराम अभिषेक के दृश्य को देखने के लिए भक्त भी लालायित नजर आए। करीब तीन घंटे तक घंटे-घड़ियालों व वेद मंत्रोच्चारण के मध्य सेवायतों ने अभिषेक किया। 

इसके बाद ठाकुर जी की आरती उतारी गई। इस अवसर पर महंत गोवर्धन रंगाचार्या, अनघा श्री निवासन, लखन पाठक, राकेश दुबे, पुजारी रंगास्वामी, सम्पत कुमार स्वामी, वेंकटेश स्वामी, राजन स्वामी, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें