फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बस आखिरी होगी ये मुलाकात', फिर प्रेमिका के साथ हुई थी ये वारदात

Fri, 28 Jun 2019 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सड़क पर घायल युवती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन साल तक प्रेम संबंध के बाद जब प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया तो युवक ने बौखला कर उसे गोली मार दी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली थी। 
विज्ञापन


एएसपी के अनुसार सैफई में उपचार करा रही पीड़िता ने बताया है कि प्रेमी ने उसे यह कहकर बुलाया था कि बस यह आखिरी मुलाकात होगी। उसे अंदाजा नहीं था कि वह उसे गोली मार देगा।

जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी बहन के घर आई हुई थी। 17 जून को उसे गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

जांच के दौरान पता लगा था कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। युवक अक्सर गांव से उसे लेकर आता था।  एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी।

गैर जाति का होने की वजह से परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं होते। इसलिए उसने प्रेमी से मना कर दिया। प्रेमी इस बात से नाराज था। घटना वाले दिन उसने कहा था कि वह आखिरी बार मिलना चाहता है। उसके बुलाने पर ही वह सब्जी लेने बाजार आई और वहां से प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर घटनास्थल पहुंची थी। 

वहां प्रेमी ने जिद पकड़ ली कि वह शादी करेगा नहीं तो दोनों जान दे देंगे। इस दौरान उसे गोली मार और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। एएसपी ने बताया कि शादी से मना किए जाने के बाद आरोपी बौखला गया था। इसी गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दे डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें