फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बनी झोपड़ी में इश्क फरमा रहा था प्रेमी जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव जाने वाले मार्ग पर शनिवार की सुबह एक प्रेमी जोड़ा खेत में बनी झोपड़ी में इश्क फरमा रहा था। ग्रामीणों ने संदेह होने पर झोपड़ी को घेरा तो प्रेमी युगल बाइक छोड़ कर भाग गए। कुछ लोगों की मध्यस्तता के बाद बाइक वापस कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब छह बजे मैनपुरी-भोगांव मार्ग स्थित एक खेत पर बनी झोपड़ी के बाहर बाइक खड़ी देख लोगों को शक हुआ। जब वह लोग झोपड़ी के पास गए तो देखा कि वहां एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालत में था। ग्रामीणों ने आवाज लगाकर उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा तो प्रेमी युगल झोपड़ी से निकलते ही सड़क की ओर भाग गए। युवक बाइक भी वहीं पर खड़ी छोड़ गया। बाइक पर आगरा का नंबर था। करीब आधा घंटे तक मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र रही। इस बीच पास के ही गांव के कुछ लोगों ने मामले में मध्यस्तता की और लौटकर आए युवक द्वारा मॉफी मांगने पर उसे बाइक सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें