फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत का हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को अपनाया फिर उठाया खौफनाक कदम

Wed, 02 May 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्णा विहार कालोनी के एक खाली पड़े मकान में प्रेमी-प्रेमिका की गोली लगने से मौत हो गई। दोनों के ही सिर में गोली लगी है।तमंचा युवक के हाथ में था जबकि दो खोखे कमरे में पड़े थे। 
विज्ञापन


हालांकि दोनों के परिवार वाले हत्या की बात कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सुइसाइड माना है। क्राइम सीन के आधार पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि पहले युवक ने युवती को गोली मारी होगी और फिर खुद को मार ली।  

वारदात टाउनशिप स्थित स्वर्ण जयंती अस्पताल के पीछे बसी कृष्णा विहार कालोनी की है। एक मकान में तड़के करीब साढ़े चार बजे मांट निवासी दिनेश ठाकुर (25) पुत्र भगवान सिंह और नत्थी लाल की बेटी बबीता (20) की गोली से मौत हो गई। 
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के मकान से बबीता की मां कमलेश दौड़ी तो जानकारी हुई। शोरशराबा सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दिनेश के शव के पास से तमंचा और कमरे से दो खोखे बरामद किए हैं। 

बताया जाता है कि इसी कालोनी में रहने वाले नत्थीलाल की बेटी बबीता तड़के करीब साढ़े चार बजे उठी और अपनी मां कमलेश से कहा कि वह शौच करने जा रही है। कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज आ गई थी। 

पड़ोस में ही दिनेश की बुआ मीना रहती है। दिनेश की बुआ मीना ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दिनेश का उनके घर आना जाना रहा है। पड़ोस में ही नत्थीलाल का मकान है। 
विज्ञापन

पुलिस निकलवा रही कॉल डिटेल

दिनेश और बबीता के बीच पिछले करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। दिनेश और बबिता ने शादी कर ली थी। दोनों के माला डाले हुए फोटो भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। 
 
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी है और उसके बाद खुद को खत्म किया है। मौके पर मिले मोबाइल की डिटेल खंगाले जा रहे हैं। 

तमंचे के फिंगर प्रिंट लिए हैं। बताया गया है कि लड़के लड़की ने कहीं पर शादी भी कर ली थी, लड़की बिछुआ आदि पहने थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें