फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला से प्यार करने का अंजाम: दो दिन पहले प्रेमिका के पति ने पकड़ा था, सुबह-सुबह ऐसे हाल में मिली लाश

Sat, 25 May 2024 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गांव की ही शादीशुदा महिला से प्यार करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश सुबह-सुबह पेड़ पर लटकी मिली। शरीर पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया में शनिवार की तड़के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों की जब नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची एसीपी एत्मादपुर, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

खंदौली के पोइया निवासी कैलाशी दिव्यांग है। कैलाशी के छह पुत्र हैं। मृतक रामकेश 24 वर्ष  कैलाशी का सबसे छोटा बेटा था। रामकेश नागपुर में हलवाई की दुकान पर काम करता था। रामकेश अभी आठ दिन पहले ही नागपुर से गांव में आया था। आरोप है कि रामकेश के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम सम्बन्ध थे। 

 

मृतक के भाई बबलू ने बताया है कि एक दिन पहले रामकेश को महिला को उसके पति ने एक साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसकी वजह से रामकेश की महिला के पति और उसके भाइयो ने पिटाई लगा दी थी। शुक्रवार शाम को भी आरोपियों ने रामकेश की पिटाई लगाई थी। रामकेश शाम से ही घर से गायब था। उसे परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन रामकेश का कहीं पता नही चला। सुबह तड़के जंगल में शौच को जा रहे ग्रामीणों ने जब रामकेश के शव को पेड़ से लटके देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी।

 

 रामकेश के शव की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामकेश की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं जानकारी होते ही एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वाड की टीम भी  घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन

वहीं परिजनों ने महिला के पति और उसके भाइयों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। एसीपी सुकन्या शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें