कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक की पिटाई से हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों के गुस्से से पुलिस ने युवक को बचाया और जीप में बैठा लिया। विहिप के नेताओं ने दोनों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने पर लेकर आई। थाना प्रभारी अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि 21 वर्षीय युवक जिला हाथरस के थाना चंदपा के एक गांव का निवासी है।
युवती के परिजनों ने 15 नवंबर को दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पुलिस ने हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में संपर्क किया तो बताया कि युवती के लापता होने के संबंध में परिजनों की ओर से 15 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पर उसका कोई पता नहीं चल सका था। युवक-युवती के मिलने की जानकारी होते ही चंदपा थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
हाथरस पुलिस बोली पहले भी युवक के साथ गई थी युवती
हाथरस के चंदपा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवती लॉकडाउन से पूर्व युवक के साथ चली गई थी। वापस आने के बाद परिजनों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद मायके आई और दोबारा से इसी युवक के साथ चली गई।
एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि ककरऊ क्षेत्र से युवक के साथ मिली युवती शादीशुदा बताई गई है। पूरा मामला हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र का था, वहां की पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई हाथरस पुलिस द्वारा की जाएगी।
युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा रखा था : विहिप
विहिप के विभागाध्यक्ष रमाकांत पचौरी का कहना है कि युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवक दूसरे समुदाय का है। उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा रखा था। यह मामला पूरी तरह से लव जिहाद से जुड़ा है। हाथरस पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
युवती बोली इसे मत मारो....
तंबू से बरामद की गई युवती के प्रेमी की जब लोग पिटाई कर रहे थे तो युवती बार-बार उन्हें रोक रही थी। युवती बोली इसे मत मारो...वह उससे (युवक) प्रेम करती है।
पैसा देकर तंबू में रह रहे थे दोनों
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता तंबू वाले स्थान पर पहले पहुंच गए थे। युवती ने इन लोगों को बताया कि करीब 15 दिन से वह यहां युवक के साथ रह रही है। तंबू वालों को यहां शरण देने के लिए पैसा भी दिया था।