उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 तक बस यात्रियों की संख्या शहर में 3.10 लाख तक घटेगी। ये यात्री मेट्रो में शिफ्ट हो जाएंगे। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण में सुधार होने का अनुमान है।
2300 बस पंजीकृत, 10 हजार बाहरी
परिवहन विभाग आगरा में वर्ष 2019 तक करीब 2300 बस, मिनी बस व स्कूल बस पंजीकृत हुए। चार बस अड्डे हैं। हर दिन 10 से 12 हजार बसें दौड़ती हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री ईदगाह बस स्टैंड, फिर बिजलीघर और आईएसबीटी आते हैं।
बस स्टैंड - यात्री संख्या
ईदगाह - 20,446 प्रतिदिन
बिजलीघर - 10,765 प्रतिदिन
आईएसबीटी - 9,064 प्रतिदिन
वॉटर वर्क्स - 7161 प्रतिदिन
(औसतन 47,436 यात्री प्रतिदिन बस यात्रा करते हैं)