फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना सुनते-सुनते विश्वविद्यालय के बाहर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सामने आई यह वजह

Sun, 17 Mar 2019 08:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी रामानुज के बेटे गौतम ने प्यार में नाकाम होने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो के पास पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाले रामानुज गोपनीय विभाग में तैनात हैं। बेटा गौतम बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात नौ बजे घर से निकला था। रात 12 बजे भाई राहुल ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। रविवार सुबह उसकी लाश मिली। 

इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि गौतम की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्यार में असफल होने पर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। वो किसी महिला से एकतरफा प्यार करता था। जेब में नए खरीदे गए महिला के अंतर्वस्त्र भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गौतम ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। उसने मोबाइल में गाने चला रखे थे। उसने गाने सुनते-सुनते आत्महत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें