फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की अजीब कहानी: दोस्त से संबंध होने पर छोड़ दिया पति, प्रेमी ने भी मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 02 Jun 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

पति को छोड़कर पांच साल पूर्व प्रेमी से निकाह कर लिया। अब प्रेमी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रिश्तों की एक अलग की कहानी देखने को मिली। पति के दोस्त से प्रेम संबंध होने पर पत्नी ने उसे छोड़ दिया। पति को छोड़कर पांच साल पूर्व प्रेमी से निकाह कर लिया। अब प्रेमी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। प्रेमी द्वारा घर से निकालने के बाद पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पुलिस से न्याय दिलाने की उम्मीद लेकर सोमवार को पीड़िता रसूलपुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। 
विज्ञापन


न्याय की उम्मीद से पहुंची पुलिस के पास
न्याय की उम्मीद लेकर रसूलपुर थाने पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि वह मूलरुप से आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका निकाह रसूलपुर निवासी सलीम से हुआ था। सलीम के यहां पर नदीम का आना जाना था। इस बीच पीड़िता के प्रेम संबंध नदीम से हो गए। पीड़िता का आरोप है कि नदीम द्वारा जिद करने पर उसने पति को छोड़कर नदीम से पांच साल पूर्व निकाह कर लिया। नदीम से उसके एक बेटी भी है। जो करीब चार वर्ष की है। कुछ समय पूर्व नदीम ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

तलाक के संबंध में बात करने के लिए ससुराल आई थी
पीड़िता का आरोप है कि वह आज तलाक के संबंध में बात करने के लिए ससुराल आई थी। लेकिन नदीम के भाई ने कह दिया कि वह घर पर नहीं है। जबकि नदीम घर पर ही मौजूद था। इस पर वह घर में घुस गई तो आरोपी नदीम और उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता न्याय के लिए रसूलपुर थाने पहुंची थी। थानाध्यक्ष रसूलपुर अजय किशोर का कहना है कि पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है थाने आई थी। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनलॉक: भक्त और आराध्य के बीच खत्म हुई दूरी, ब्रज के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें