फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में प्रेमिका संग पकड़ा पति, बच्चों के साथ आई पत्नी ने किया जमकर हंगामा...

Sun, 11 Oct 2020 10:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ लिया। पत्नी का हंगामा करने पर पति भाग गया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने महिलाओं को अलग किया। इसके बाद दोनों घर चली गईं।
विज्ञापन

 
मामला शनिवार सुबह तकरीबन नौ बजे का है। टेढ़ी बगिया पर एक ऑटो चालक महिला के साथ आया था। तभी एक और महिला आ गई। उसके दो बच्चे भी साथ में थे। महिला ने ऑटो चालक को अपना पति बताया। 

वहीं ऑटो में बैठी महिला को पति की प्रेमिका बताने लगी। पत्नी ने पति से विवाद शुरू कर दिया। इस पर प्रेमिका ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पत्नी ने पकड़ लिया। इस पर शोर शराबा होने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विदेशी फंडिग से देश में दंगा भड़काना चाहते थे चारों संदिग्ध, देश द्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


यह देखकर लोग जुट गए। बाद में लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाने शुरू कर दिए। भीड़ लगने पर पुलिस आ गई। पुलिस ने महिलाओं को समझाना शुरू कर दिया। बाद में चालक ऑटो लेकर चला गया। इस पर महिला भी चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें