फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में गवां दी रकम: 35 ऐसे लोग जो हुए ठगी का शिकार, लॉटरी खेली...संचालक दो करोड़ लेकर फरार

Mon, 06 Jan 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा में लोगों के दो करोड़ रुपये लेकर लाॅटरी संचालक फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के दहतोरा क्षेत्र में लाॅटरी के नाम पर 35 से अधिक लोगों से 2 करोड़ रुपये से अधिक लेकर लाटरी संचालक फरार हो गया। परेशान पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले बबलू ने बताया कि दहतोरा का एक व्यक्ति काफी समय से लाॅटरी का काम कर रहा था। वह लोगों से रकम लेकर लाैटा देता था। उसने अलग-अलग लाटरी शुरू कर दी। लोगों ने अपनी जमा पूंजी दे दी। 35 अधिक लोगों से दो करोड़ से अधिक रुपये जमा हो गया। लोगों ने रकम वापस मांगना शुरू किया। 

इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में घर छोड़ कर फरार हो गया। अब काल करने पर लगता नहीं है। मोबाइल नंबर भी बदल लिया है। कई बार नए नंबर से काल करने पर आवाज सुनकर काट देता है। अपना मकान भी बेच दिया है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में सिकंदरा पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें