फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जिस सांड ने वृद्ध को पटक कर मार डाला, उसे पकड़ने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत; देखें वीडियो

Sun, 18 Aug 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक सांड ने वृद्ध को पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत थी। सुबह-सुबह इस सांड को पकड़ने के लिए टीम पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद सांड को पकड़ा जा सका।
 
विज्ञापन
सांड को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया कस्बे में शनिवार शाम वृद्ध को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला था। इस घटना के बाद लोगों में दहशत थी। वे सड़क पर नहीं गुजर रहे थे। रविवार सुबह ही  नगर पंचायत कर्मी इस सांड को पकड़ने के लिए पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सांड पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन


शनिवार शाम थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवपुरी निवासी कैलाश चंद्र उर्फ गटुआ घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान वहां एक सांड आया और कैलाश पर हमला बोल दिया। कैलाश को जब तक लोग बचाते, तब तक सांड ने उनकी जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस समय सांड वहां से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं रविवार सुबह सांड को पकड़ने के लिए  नगर पंचायत कर्मियों की टीम पहुंच गई। लोगों की सहायता से बमुश्किल इस सांड को पकड़ा गया। इस दौरान घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सांड को पकड़ कर बाहर जंगल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें