फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां घाटे में है इंडियन रेलवे, फायदे के लिए की जा रही ये कवायद

Sat, 17 Mar 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
रेलवे ट्रेनों के घाटे में चलने के कारणों के अध्ययन करने के बाद उनमें बदलाव कर रहा है। इसकी शुरुआत गतिमान एक्सप्रेस के झांसी तक विस्तार से की गई। 
विज्ञापन


अब जयपुर-आगरा फोर्ट शताब्दी के स्थान पर अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन अगले माह से शुरू होगा। नई ट्रेन में चार साधारण कोचों के साथ 15 कोच होंगे, जबकि शताब्दी में केवल नौ कोच थे। 

इसके अलावा घाटे में चल रहीं अन्य ट्रेनों में भी बदलाव किया जाएगा। देश की सबसे पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस यात्री सुविधाओं के मामले में सबसे आगे होने के बाद भी आगरा दिल्ली के बीच घाटे का सौदा साबित हो रही थी। 
विज्ञापन

indian railway
दिल्ली से आने के बाद आठ घंटे तक आगरा में खड़ी रहती थी। रेलवे बोर्ड ने इसका विस्तार ग्वालियर तक कर दिया। एक अप्रैल से ये गाड़ी झांसी तक संचालित होगी। रेल प्रशासन अब गाड़ियों के घाटे में चलने के कारणों का अध्ययन कर रहा है। 

कई गाड़ियां बेहतर होने के बाद भी अपनी टाइमिंग के कारण यात्री नहीं जुटा पाती हैं तो कई ट्रेनों को विस्तार देने से उनकी उपयोगिता कई गुना बढ़ जाती है। 

इसे देखते हुए दूसरे चरण में जयपुर आगरा फोर्ट शताब्दी के स्थान पर (22987/22988) अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

शताब्दी को किया एक्सप्रेस

जयपुर शताब्दी जहां जयपुर तक ही संचालित की जा रही थी, अब इसके स्थान पर संचालित अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस अजमेर से संचालित होगी।  इस गाड़ी को सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन का रूप दिया गया है। 

इसी तरह आगरा कैंट से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर गाड़ी दिल्ली तक का सफर आठ घंटे में तय करती है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य इस गाड़ी की टाइमिंग को कम करने की मांग भी लंबे समय से कर रहे हैं। इसी तरह की ट्रेनों में बदलाव की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें