फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Agra: फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, एक घंटे में पाया जा सका काबू

Mon, 06 Feb 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके में अंशिका फर्नीचर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग का लपटें उठते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


घटिया आजम खां क्षेत्र में स्थित अंशिक फर्नीचर के गोदाम में सुबह-सुबह आग लग गई। राहगीरों ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।  लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू करने के साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें