फोटो31सोरोंजी के वराह मंदिर में भगवान का अभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
सोरोंजी। अगहन मास की कृष्णपक्ष अमावस्या पर क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह का अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठा।
सुबह भगवान वराह की मंगला आरती के बाद भगवान का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद से पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्रोच्चार से विधिविधान पूर्वक अभिषेक कराया। इसके बाद भगवान का नूतन वस्त्र अलंकार से भव्य शृंगार किया गया। भगवान को मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। शंख और घंटे की गूंज के बीच भी भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। शाम को भजन कीर्तन के माध्यम से मां गंगा व भगवान वराह का गुणगान किया गया, प्रसाद बांटा गया। इस दौरान महंत विदेहानंद गिरी, संजय माहेश्वरी, अंजलि, गणेश, हरिदास आदि मौजूद रहे।