फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान वराह का किया अभिषेक, गूंजे जयकारे

Fri, 26 Sep 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सोरोंजी के वराह मंदिर में गुरुवार सुबह भगवान वराह का पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। वैदिक मंत्रों और शंख-घंटे की गूंज के बीच महाआरती संपन्न हुई। इस आयोजन में कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो 09 सोरोंजी में किया गया भगवान वराह का श्रृंगार। स्रोत: संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरोंजी। क्षेत्राधीश वराह मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान का अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान के जयकारे गूंज उठे। मंदिर में सुबह भगवान वराह की मंगला आरती के बाद भगवान का गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद से पंचाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए विधिविधान पूर्वक अभिषेक कर भगवान वराह का भव्य श्रृंगार किया गया। शंख और घंटे की गूंज के बीच भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। अभिषेक के दौरान महंत विदेहानंद गिरी, अखिलेश तिवारी, भविष्य चौधरी, शिवम अग्रवाल, योगेश महेरे, सुमित बौहरे, हरिदास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें