टीकाराम धर्मशाला में कथा का वाचन करते कथा वाचक संजय कृष्ण।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। श्री राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा टीकाराम धर्मशाला में चल रही भागवत कथा में चतुर्थ दिवस में भक्तों की भीड़ रही। भागवत कथा गोवर्धन पूजन का वर्णन किया गया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। वहीं भजन कीर्तन भी हुए।
कथा वाचक संजय कृृष्ण ने कहा कि द्वारा प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए बहुत कुछ देती है। हमें भी प्रकृति का ध्यान रखना चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ रखें और प्रकृति के जितने नजदीक रहेंगे जीवन उतना आसान और सुंदर हो जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति की महत्वता को जताने के लिए गोवर्धन की पूजा के लिए गोकुल बासियों को प्रेरित किया।
भगवान कृष्ण ने लीला के माध्यम से जो संदेश समाज को दिए हैं, उन्हें समझें। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार भारद्धाज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, उमेश पडित, बाके बिहारी, सचिंद्र बल्लभ, विक्रम पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।