फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में लॉर्ड कृष्णा स्पोर्ट्स एकेडमी और आरसी क्लब ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। आखिरी दिन आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में लॉर्ड कृष्णा स्पोर्ट्स एकेडमी और आरसी क्लब ने जीत दर्ज की। राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने विजेताओं को नकद धनराशि, पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

राजकीय स्टेडियम में बालक और बालिकाओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। बालिकाओं के फाइनल मुकाबले में लॉर्ड कृष्णा स्पोर्ट्स एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को सीधे सेटों में पराजित कर विजय प्राप्त की। वहीं बालक वर्ग में आरसी क्लब ने खिरिया पीपल क्लब को 23-25, 25-19, 25-21 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सांसद ने कहा कि खिलाड़ी दुनिया के खेल मंच पर भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने स्टेडियम की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। आयोजन समिति के सचिव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि जिले में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बीएसए कमल सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत, ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान, सत्यपाल सिंह यादव, संजय चौहान, प्रदीप तिवारी, अनुजेश प्रताप सिंह, राहुल भारतीय, भूपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह शाक्य आदि मौजूद थे। आयोजन में उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, पंकज राठौर, स्वतंत्र कुमार, राकेश कुमार, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें