फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन: पत्नी का भाई बनकर आया युवक और घर से गायब हो गए रुपये और गहने, पति हैरान

Mon, 03 Jan 2022 12:03 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 आगरा में कमला नगर क्षेत्र निवासी ऑटो चालक का फिरोजाबाद के बिचौलिए ने रिश्ता कराया था। पत्नी घर से सामान समेटकर गायब हो गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के दस दिन बाद कमला नगर के रहने वाले ऑटो चालक की दुल्हन डेढ़ लाख रुपये और गहने लेकर मायके चली गई। ऑटो चालक उसको लेने ससुराल पहुंचा तो कोई नहीं मिला। पत्नी फोन पर भी संपर्क नहीं कर रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने बताया कि उनके रिश्तेदार के परिचित फिरोजाबाद में रहते हैं। परिचित ने उसके लिए रिश्ता बताया था। फिरोजाबाद में एक घर में युवती को दिखाया गया। 15 सितंबर को बिचपुरी में शादी संपन्न हो गई। इसमें युवती के मायका पक्ष से पांच लोग ही आए थे।
शादी के बाद पत्नी दस दिन उसके साथ रही। 25 सितंबर को पत्नी का भाई आया। कहा कि बहन को घर लेकर जाना है। उसने 1.5 लाख रुपये की जरूरत बताई। कुछ दिन में लौटाने को कहा। इस पर ऑटो चालक ने रकम दे दी। पत्नी घर के जेवरात पहनकर भाई के साथ चली गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन

फोन पर वह घर आने की बात कहकर बहाने बनाती रही। इस पर ऑटो चालक ने बिचौलिए से कहा। वह भी टालता रहा। 20 दिन तक युवती ने फोन पर बात की। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित छह नवंबर को परिवार के लोगों के साथ फिरोजाबाद में युवती के घर पहुंचे। वहां लोगों ने बताया कि युवती को दिखाने के लिए कुछ देर के लिए कमरा दिया था। इससे ज्यादा लोग कुछ नहीं जानते थे। काफी तलाशने पर भी युवती और उसके परिजनों का पता नहीं चला। इस पर पीड़ित ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। आशंका जताई कि शादी करके ठगी करने वाले गैंग ने वारदात की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पीड़ित उनसे आकर मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें