फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे के कट पर व्यापारी से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट से सनसनी

Sat, 30 May 2020 01:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

एक्सप्रेस-वे पर बाजना कट पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात 
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के निकट नौहझील बाजना मार्ग पर व्यापारी से 2.5 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी अपने मुनीम के साथ उगाही करके घर लौट रहा था। वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया और नौहझील की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


योगेश गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल निवासी ब्रज नगर बाजना बिस्किट, चाय, साबुन आदि के थोक व्यापारी हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने मुनीम सतीश निवासी सदरपुर बाजना के साथ बाइक से उगाही करके घर लौट रहे थे।

दुकान खोलने पर सिपाही ने की अभद्रता, सामान फेंका, दुकानदारों में आक्रोश
विज्ञापन


रास्ते में एक्सप्रेस-वे के नजदीक नौहझील-बाजना मार्ग पर मोटरसाइकिल पर पीछे से आए तीन बदमाशों ने व्यापारी को ओवरटेक कर अपनी बाइक आगे ले ली और व्यापारी के चेहरे पर केले से भरा पैकेट मारकर बाइक को गिरा दिया।

इसी दौरान एक बदमाश ने व्यापारी के हाथ से नगदी भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने जब इसका विरोध किया तो तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी दी। रुपए भरा बैग लेकर बदमाश नौहझील की और भाग निकले।
विज्ञापन

व्यापारी ने इसकी सूचना तुरंत बाजना चौकी पर जाकर दी। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी। व्यापारी ने बताया कि बदमाश मुंह पर नकाब लगाए हुए थे।

तमंचा दिखाकर नगदी भरा बैग छीन लिया, जिसमें कुछ बही खाते भी थे। वारदात की जानकारी लगने पर एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीश चन्द आदि मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि वारदात के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें