गांव अंजनी के पास बुधवार शाम कुरावली जा रहे पूर्व विधायक के पुत्र की कार को नमाजद लोगों ने रोक लिया। गाड़ी से खींचकर पुत्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर किए जाने और 45 हजार की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सहित 15 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
भाजपा के पूर्व विधायक व डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र राठौर के पुत्र सौरभ उर्फ मृणांक राठौर बुधवार की शाम छह बजे साथी सीमेंद्र कुमार केसाथ कार से कुरावली स्थित घर जा रहे थे। आरोप है कि कुरावली रोड पर गाड़ी जब गांव अंजनी के पास बघौली मोड़ पर पहुंची।
तभी वहां पहले से मौजूद गांव अंजनी निवासी सनिल, भूरे, भूप ने 10-12 साथियों के साथ घेराबंदी कर रोक लिया। गाड़ी रुकते ही नामजद लोगों ने सौरभ को बाहर खींच लिया और मारपीट करने लगे। सीमेंद्र के साथ भी मारपीट की गई। नामजद लोगों ने जान से मारने की नीयत से दो फायर भी किए।