फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मऊ रोड पर सोल फैक्ट्री में 30 लाख की लूट

Thu, 31 Dec 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाश इलाके लायर्स कालोनी में यूनिवर्सिटी क्लर्क के घर पड़े डाके में कोई सुराग मिलने से पहले ही इसके पास के इलाके मऊ रोड पर मंगलवार रात लूटपाट हो गई। यहां की नसीराबाद कालोनी स्थित सोल फैक्ट्री मास्टर प्लास्टिकोन से बदमाश लगभग 30 लाख कीमत की 125 डाई लूटकर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि मुआयने के लिए न्यू आगरा थाना से इंस्पेक्टर 18 घंटे बाद पहुंचे पुलिस पर तहरीर रिसीव करने से साफ इंकार कर दिए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

जूता सोल फैक्ट्री के मालिक तौसीफ 300 मीटर दूरी पर ही रहते हैं। रात को फैक्ट्री में सिर्फ महताब बाग के सुशील निगर निवासी चौकीदार लाल मोहम्मद ही था। उसने बताया कि करीब एक बजे खट-खट की आवाज सुनाई दी। बदमाश छत से आए थे। ऊपर का लोहे का गेट तोड़ दिया।
नीचे आते ही उसे बंधक बनाकर उसके सिर पर तमंचा लगा दिया। इसके बात तीन घंटे तक इत्मिनान से डाई उठाकर बाहर खड़े टेंपो में भरते रहे। तौसीफ ने बताया कि  25-30 हजार कीमत की एक डाई में 20 से 25 किलोग्राम वजन होता है। इससे पहले अल्मारी का लॉक तोड़कर बदमाशों ने मैन गेट की चाबियां ले ली थीं। करीब चार बजे बदमाश चले गए।
विज्ञापन

बाद में लाल मोहम्मद ने हाथ-पांव खोले और सुबह साढ़े छह बजे तौसीफ को सूचना दी। सात बजे पुलिस को बताया गया। उस समय दो बाइक से चार सिपाही आए और मौका मुआयना कर चले गए। इसके बाद तौसीफ ने तहरीर दी तो थाना पुलिस ने लेने से इंकार कर दिया। मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद रात को सात बजे इंस्पेक्टर थाना से पुलिस टीम लेकर पहुंचे।

25-30 साल के हैं बदमाश
चौकीदार ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर तीन बदमाश घुसे। बाकी बाहर टेंपो में थे। वे स्थानीय भाषा बोल रहे थे। कई बार चौकीदार से कहा कि अलमारी की चाबी नहीं दी तो तुझे गोली मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें