फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को छह लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी शातिर बदमाश गिरोह बनाकर लूट आदि की वारदात अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा नगरिया निवासी संदीप चौहान एक शातिर लुटेरा है। वह अपने गैंग के साथी अभिषेक कुशवाह पुत्र राघवेंद्र निवासी करहल चौराहा परिहार होटल वाली गली के साथ लूट की कई वारदात अंजाम दे चुका है।
शनिवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि गैंग लीडर सुनील उर्फ लुक्का निवासी केरावली थाना करहल भी गैंग के साथ मोबाइल लूट आदि की वारदात अंजाम देता है। उसके व गैंग के तीन साथी रिंकू, ललित धीमर निवासी औडेंय पड़रिया और अजीत निवासी गांव केरावली थाना करहल पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें